{"_id":"61d5ea4c980146461829a61d","slug":"guru-gobind-singh-prakash-parva-celebarated-maharajganj-news-gkp4226261133","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा और विश्वास के साथ सिख समुदाय ने मनाया प्रकाश पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा और विश्वास के साथ सिख समुदाय ने मनाया प्रकाश पर्व
विज्ञापन
श्रद्धा के साथ गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व मनाया
नौतनवां (महराजगंज )। नगर के गुरुद्वारा में गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। सिख समुदाय के लोगों ने बुधवार को नगर स्थित गुरुद्वारा में आस्था और विश्वास के साथ धूमधाम से मनाया। बड़ी संख्या में संगत में मौजूद बच्चे, पुरुषों, महिलाओं एवं बुजुर्गों ने गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहब के समक्ष मत्था टेका तथा घर, परिवार, नगर व देश में अमन-चैन एवं सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
इस पावन अवसर पर गुरुबाणी का पाठ एवं गुरु गोबिंद सिंह के जीवन दर्शन की कथा प्रस्तुत की गई जबकि शबद -कीर्तन संगत निहाल हुई। अमृतसर से चलकर आए टाढी जत्था भाई गज्जन सिंह, लुधियाना से आए कथावाचक भाई परमजीत सिंह एवं आनन्दपुर पंजाब से आए कीर्तन जत्था भाई अमरजीत सिंह की टीम ने गुरु गोबिंद सिंह के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे गरीबों और पीड़ितों के उत्थान के लिए ये हमेशा संघर्षरत रहे। अंत में संगत के लोगों ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सिख समुदाय के अध्यक्ष परमजीत सिंह उर्फ बॉबी, मनजीत सिंह, मोहन सिंह, सोहन सिंह, रंजीत सिंह, सतपाल सिंह राजपाल, अमरिंदर सिंह, करमजीत सिंह, दलवीर सिंह, हरमन सिंह, मनमीत सिंह, सुरजीत सिंह, पम्मी सिंह, सतपाल सिंह, ऋषि, अनमोल सिंह, रविंदर कौर, गुरमीत सिंह, तजिंदर कौर, अनुप्रीत कौर आदि मौजूद रहे।