फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gurgaon youth serial killer arrested for murder

Maharajganj News: गुड़गांव का युवक 'सीरियल किलर' हत्या के आरोप में गिरफ्तार, जांच में खुलासा

Mon, 09 Jan 2023 04:10 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 09 Jan 2023 04:10 PM IST
सार

सूचना अधिकारी कृष्ण प्रसाद घिमिरे ने बताया कि तीनों घटनाओं में सुशांत ने जेवरात के लिए हत्या की। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक एक पेशेवर सीरियल किलर है, जो यह पता लगाता है की घर में परिवार कौन है। इस बात की जांच की जा रही है की युवक अकेला है या फिर अन्य गिरोह भी शामिल है। भारतीय पुलिस की मदद से भारत में उसके बचपन की पृष्ठभूमि की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Gurgaon youth serial killer arrested for murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

नेपाल पुलिस ने सीरियल किलर हत्या के आरोप में गुड़गांव हरियाणा निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि  युवक अर्घखाची, गुल्मी और कपिलवस्तु की तीन महिलाओं से जेवरात लूटने के लिए मार डाला था। नेपाल पुलिस ने पुष्टि की है कि गुड़गांव, हरियाणा, भारत के 23 वर्षीय सुशांत सिंह ने चार महीनों में तीन महिलाओं की हत्या की है।
विज्ञापन


अर्धाखाची पुलिस उपाधीक्षक मुकुंद रिजाल ने बताया कि आरोपी सुशांत सिंह ने  गुल्मी और कपिलवस्तु में महिलाओं की हत्या करने की बात भी स्वीकार की है। इसमें पुष्टि हुई है कि कपिलवस्तु विजयनगर ग्रामीण नगर पालिका-4 के विजयनगर निवासी 70 वर्षीय योगमाया गायरे की हत्या 14 अक्तूबर 2022 को हुई थी। उसने दरवाजा खोलने को कहा और उसकी हत्या कर गहने लूट लिया। 
विज्ञापन


उसने कहा कि गहने लूटकर चंद्रौता के रास्ते भारत चला गया, फिर 28 अक्तूबर 2022 को इश्मा ग्रामीण नगर पालिका-5 गुल्मी निवासी 75 वर्षीय जीवकला थापा की हत्या कर जेवरात लेकर फरार हो गया। अर्धाखाची में 7 जनवरी को होटल में आने वाले मेहमानों को चाय देने के लिए दूध लेने जा रही शिटगंगा नगर पालिका के 60 वर्षीय राधा थापा की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी के बाद जांच के दौरान सुशांत और उसकी पत्नी शिवा परियार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मिलकर हत्या करने की योजना बनाई थी। तीन साल पहले बोखर गांव के परियार से शादी की थी। थापा को मारने के बाद जेवरात फरार हो गया।


सुशांत ने जेवरात के लिए हत्या की
सूचना अधिकारी कृष्ण प्रसाद घिमिरे ने बताया कि तीनों घटनाओं में सुशांत ने जेवरात के लिए हत्या की। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक एक पेशेवर सीरियल किलर है, जो यह पता लगाता है की घर में परिवार कौन है। इस बात की जांच की जा रही है की युवक अकेला है या फिर अन्य गिरोह भी शामिल है। भारतीय पुलिस की मदद से भारत में उसके बचपन की पृष्ठभूमि की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed