फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Growing concern in Nepal over mistreatment of Indian tourists.

Maharajganj News: भारतीय पर्यटकों से दुर्व्यवहार पर नेपाल में बढ़ी चिंता

Tue, 23 Jun 2026 02:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Growing concern in Nepal over mistreatment of Indian tourists.
भैरहवा में पर्यटन व्यवसायियों की बैठक, भारतीय पर्यटकों के सम्मान पर जोर
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर विवादित सामग्री और दुर्व्यवहार के मामलों पर उठे सवाल

सोनौली। नेपाल में भारतीय पर्यटकों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं और सोशल मीडिया पर की जा रही नकारात्मक टिप्पणियों को लेकर नेपाल के पर्यटन व्यवसायियों में चिंता बढ़ गई है।
भैरहवा में होटल संघ पोखरा की ओर से सोमवार को आयोजित पर्यटन प्रवर्द्धन संबंधी चर्चा एवं अन्तरक्रिया कार्यक्रम में व्यवसायियों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में भारतीय पर्यटकों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए होटल संघ पोखरा नेपाल के अध्यक्ष लक्ष्मण सुवेदी ने कहा कि भारतीय पर्यटकों की बढ़ती संख्या नेपाल के पर्यटन क्षेत्र के लिए सकारात्मक संकेत है, लेकिन कुछ व्यक्तियों और सोशल मीडिया संचालकों की गतिविधियों के कारण गलत संदेश फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ वीडियो और पोस्ट में सीमित घटनाओं को बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे नेपाल की पर्यटन छवि प्रभावित हो रही है। उन्होंने भारतीय पर्यटकों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने और नकारात्मक प्रचार पर रोक लगाने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed