फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   GPS

भारतीय पर्यटक वाहनों में जीपीएस लगाने की तैयारी

Mon, 16 Sep 2019 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
GPS
नेपाल : भारतीय पर्यटक वाहनों में जीपीएस लगाने की तैयारी
विज्ञापन

पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर नेपाल सरकार ने लिया फैसला
वाहनों में निशुल्क लगाया जाएगा जीपीएस, वापसी में निकाल लिया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली (महराजगंज)। नेपाल में भारतीय पर्यटक वाहनों पर जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लगाया जाएगा। नेपाल पर्यटन बोर्ड ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। जीपीएस लगने से भारतीय एवं अन्य विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा के साथ ही वाहनों की निगरानी हो सकेगी। पर्यटक वाहनों में जीपीएस नि:शुल्क लगाया जाएगा। वापसी में वाहनों से जीपीएस निकाल लिया जाएगा।
नेपाल के सांस्कृतिक, पर्यटन व नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव शशि राम न्योपने ने सोनौली सीमा से सटे नेपाल के बेलहियां में रविवार को कहा कि उनकी सरकार पर्यटकों की सुरक्षा व निगरानी को लेकर गंभीर है। नेपाल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है। इसी के तहत पर्यटक वाहनों में जीपीएस लगाने का फैसला किया गया है। जीपीएस को टूरिज्म सेटेलाइट एप से जोड़ा जाएगा। इससे पर्यटकों और उनके वाहनों की पूरी जानकारी मंत्रालय के पास रहेगी। यह व्यवस्था जल्द ही लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

न्योपने ने बताया कि सबसे अधिक पर्यटक सोनौली सीमा के रास्ते नेपाल आते हैं। उनकी सुरक्षा के लिए उनके वाहनों में सरहद पर ही यातायात पुलिस जीपीएस लगा देगी। इससे नेपाल भ्रमण के दौरान उनके वाहन पर्यटन मंत्रालय की निगरानी में रहेंगे। वापसी के दौरान जीपीएस निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
हर रोज औसतन 300 पर्यटक वाहन आते हैं नेपाल
- भारत से नेपाल में हर दिन औसतन 300 पर्यटक वाहन आते हैं। छुट्टियों के दिनों में यह संख्या दोगुनी हो जाती है। भारतीय पर्यटक नेपाल के पोखरा, काठमांडू के पशुपतिनाथ मंदिर व मुक्तिनाथ मंदिर आदि जाना पसंद करते हैं। अन्य देशों के पर्यटक भी काफी संख्या में नेपाल जाते हैं। इनमें श्रीलंका, भूटान के पर्यटक खास तौर पर लुंबिनी जाते हैं। भैरहवा भंसार कार्यालय के अनुसार प्रतिदिन औसतन तीन सौ भारतीय गाड़ियां पर्यटकों को लेकर नेपाल आती-जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed