फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Government college students studying without a teacher

Maharajganj News: बिना गुरु के शिक्षा ग्रहण कर रहे राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थी

Fri, 19 Jan 2024 03:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 19 Jan 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Government college students studying without a teacher
महराजगंज। शहर के डाॅ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में पठन-पाठन करने वाले छात्रों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यहां के छात्रों का भविष्य शिक्षक के अभाव में बर्बाद होता नजर आ रहा है। गुरु के अभाव में महाविद्यालय के छात्र किसी तरह बाहर कोचिंग पढ़कर अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं। इससे जहां अभिभावकों के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो रहा है तो वहीं छात्रों पर भी मानसिक दबाव पड़ रहा है। इस महाविद्यालय में भौतिक विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान के साथ साथ अंग्रेजी के अध्यापक नहीं हैं।
विज्ञापन


सरकार द्वारा जहां एक ओर शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए रोज नए नए निर्देश जारी किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर शहर के डाॅ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय की स्थिति देख शिक्षा के संबंध में सारे निर्देशों पर पानी फिर जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस महाविद्यालय में बीए में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र, भूगोल तथा प्राचीन इतिहास आदि विषयों की पढ़ाई होती है। इसमें अन्य सभी विषयों के अध्यापक तो हैं लेकिन अंग्रेजी के अध्यापक नहीं हैं।
विज्ञापन

छात्रों को बेहतर अंक लाने के लिए कोचिंग का सहारा लेना पड़ रहा है। इसी तरह बीएससी के लिए जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान तथा गणित की पढ़ाई होती है। इसमें गणित व रसायन विज्ञान के अध्यापक हैं लेकिन भौतिक विज्ञान, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान के अध्यापक के पद रिक्त हैं। महाविद्यालय में इन विषयों की पढ़ाई नहीं होने के कारण बीएससी के विद्यार्थी मायूस हैं। यहां बीएससी प्रथम वर्ष में 20, द्वितीय वर्ष में 12 व तृतीय वर्ष में 32 छात्र अध्ययनरत हैं। इसके अलावा बीए प्रथम वर्ष में 23, द्वितीय वर्ष में 29 तथा तृतीय वर्ष में 47 छात्र हैं। बीकाम में प्रथम वर्ष में 17, द्वितीय वर्ष में 20 तथा तृतीय वर्ष में 18 छात्र पंजीकृत हैं। ऐसे सभी छात्र बिना गुरु के ही ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। छात्रों ने बताया कि शिक्षक नहीं रहने से समस्या होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों की नियुक्ति शासन स्तर से होती है। महाविद्यालय में तैनात शिक्षक सभी छात्रों को बेहतर ढंग से पढ़ा रहे हैं। छात्रों को समस्या न हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
-प्रो. विनोद कुमार पाल, प्राचार्य, डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed