{"_id":"614e0e978ebc3e1ab542aeab","slug":"gorakshapeeth-s-important-contribution-in-removing-social-evils-maharajganj-news-gkp4104743193","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में गोरक्षपीठ का अहम योगदान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में गोरक्षपीठ का अहम योगदान’
विज्ञापन
चौक बाजार में महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के अनावरण के दौरान केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौ?
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में गोरक्षपीठ का अहम योगदान’
ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में बोले पंकज चौधरी
महराजगंज। चौक बाजार कस्बे में गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय परिसर में सभा में वक्ताओं ने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। सभी ने देश एवं समाज के हित में गोरक्षपीठ के योगदान को अविस्मरणीय बताया।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में गोरक्षपीठ का योगदान अविस्मरणीय है। महंत अवेद्यनाथ ने डोम राजा के घर भोजन कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया था। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के कार्यों की सरहना की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था सख्त देखकर उद्यमी अब यहां निवेश कर रहे हैं। रोजगार के अवसर भी बढ़े हैं। यह सब सीएम योगी आदित्यनाथ की कार्यकुशलता की देन हैं।
प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने नाथ संप्रदाय के इतिहास पर प्रकाश डाला। फरेंदा के विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि नाथ संप्रदाय के गौरवशाली इतिहास को बयां करने के लिए शब्द कम पड़ जाएंगे। पनियरा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि गोरक्षपीठ से सामाजिक ताने बाने को मजबूती मिलती है। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गोरक्षपीठ का बहुत बड़ा योगदान है। सिसवां के विधायक प्रेम सागर पटेल ने कहा कि ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ श्रीराम मंदिर आंदोलन के नायक थे।
विज्ञापन
इस दौरान नौतनवां के विधायक अमन मणि त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर हरिबहादुर सिंह, महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर यूपी सिंह, महंत बालक दास, दिगंबर अखाड़ा अयोध्या के महंत सुरेश दास, गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय चौक बाजार के प्राचार्य डॉ. बसंत नारायण सिंह, जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी, खड्डा के विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, अरुणेश शुक्ला, हियुवा के जिलाध्यक्ष नरसिंह पांडेय, प्रबंधक राजेश सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर अविनाथ प्रताप सिंह ने किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने अतिथियों के स्वागत में गीत प्रस्तुत किया। भजन गायक अमित अंजन ने अतिथियों के आने के पूर्व गीतों के जरिए मनोरंजन किया।