{"_id":"64a71cc4de09a283160b0819","slug":"gorakhpurs-geeta-arrested-for-theft-in-nepal-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-1390-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गोरखपुर की गीता नेपाल में चोरी के आरोप में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गोरखपुर की गीता नेपाल में चोरी के आरोप में गिरफ्तार
Fri, 07 Jul 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 07 Jul 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
- रूपनदेही जिले के दर्जनों घरों में हुई चोरी में शामिल रहने का है आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। नेपाल पुलिस ने रूपनदेही जिले के दर्जनों घरों में हुई चोरी के आरोप में गोरखपुर निवासी गीता तिवारी को गिरफ्तार किया है। बृहस्पतिवार को उसे अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 15 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
नेपाल पुलिस के मुताबिक, रूपनदेही जिले की पुलिस को मंगलवार की रात सूचना मिली थी कि सीमावर्ती गांव मयूडीहवा में नो मेंस लैंड के सटे एक मकान में कुछ भारतीय नागरिक ठहरे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए नेपाल पुलिस ने मकान पर छापा मारकर एक महिला को गिरफ्तार किया, जबकि उसके पुरुष मित्र फरार होने में सफल रहे। पूछताछ में महिला ने अपना नाम गीता तिवारी, निवासी गोरखपुर बताया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गीता नेपाल में हत्या, चोरी व लूट के मामले में जमानत पर रिहा हुई थी।
वह भैरहवां में किराए के मकान में रहकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रही थी। उसके ऊपर रूपनदेही और भैरहवां में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। रूपनदेही के एसपी भरत बहादुर केसी ने बताया कि गिरफ्तार महिला के पास से एक रिवाल्वर, कुछ गोलियां, चाकू, कटर और ताला तोड़ने के औजार मिले हैं। भारतीय नंबर प्लेट वाली स्कूटी भी बरामद हुई है। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।