{"_id":"6822480cca4875f64b011b63","slug":"gorakhpur-victorious-in-mens-category-and-maharajganj-victorious-in-womens-category-maharajganj-news-c-206-1-go11002-149045-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पुरुष वर्ग में महराजगंज महिला में गोरखपुर विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पुरुष वर्ग में महराजगंज महिला में गोरखपुर विजयी
Tue, 13 May 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 13 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस लाइंस में चल रही तीन दिवसीय जोन स्तरीय पुलिस महिला और पुरुष टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन स्पर्धा का सोमवार को समापन हो गया। सोमवार को बैडमिंटन में महराजगंज के एडिशनल एसपी आतिश कुमार सिंह ने दमदार प्रदर्शन किया।
उन्होंने सात स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। महराजगंज जनपद को पुरुष बैडमिंटन के फाइनल का तमगा हासिल कराया। दायित्व निर्वहन के साथ खेल का समन्वय बेहतर तरीके से बनाने के लिए उन्हंे विशेष पुरस्कार से नवाजा गया।
पुरुष बैडमिंटन डबल के फाइनल में महराजगंज के आतिश कुमार सिंह, कृष्णा गुप्ता, सत्यप्रकाश पाल व शाहजहां की टीम ने सिद्धार्थनगर के इंद्रेश, कृष्णा तिवारी, पवन व अरूण को 3-0 से पराजित किया। महिला टीम बैडमिंटन फाइनल में गोरखपुर की नंदिनी, अंकिता तिवारी, ज्योति यादव व श्रेयाशी ने कुशीनगर की शीला यादव, खुश्बू सिंह, क्षमा सिंह व अंशिका भारती को 3-1 से पराजित किया।
विज्ञापन
पुरुष सिंगल में महराजगंज के सत्य प्रकाश ने बस्ती के राकेश को (30) से हराया। महिला सिंगल में गोरखपुर की नंदिनी ने महराजगंज की जया को 3-2 से पराजित किया। फाइनल जीतने वाले टेबल टेनिस व बैडमिंटन खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जोन स्तरीय टेबल टेनिस व बैडमिंटन में जोन स्तरीय पुलिस की टीमें शामिल होकर खेल भावना के साथ स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन किया। खेल भावना के साथ प्रतियोगिता का समापन बड़ी उपलब्धि है।
महराजगंज के अलावा गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, संतकबीरनगर, बस्ती सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, गोंडा व बहराइच की महिला व पुरुष टीम ने प्रतिभाग किया।