{"_id":"68bc91e2f5b498b73a0ac85d","slug":"gorakhpur-news-two-brothers-broke-the-durga-idol-anger-among-villagers-maharajganj-news-c-7-gkp1038-1062455-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दो भाइयों ने तोड़ी दुर्गा प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दो भाइयों ने तोड़ी दुर्गा प्रतिमा, ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन
हरपुर बुदहट। थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाबू गांव में शुक्रवार की रात बड़ा विवाद खड़ा हो गया। यहां सावर यादव के बेटे मनोज यादव और मंजीत यादव ने गांव के ही एक व्यक्ति अलकुमार के साथ मिलकर अपने घर में स्थापित 20 साल पुरानी दुर्गा प्रतिमा को हथौड़े और कुदाल से तोड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही ग्रामीण भड़क उठे और आरोपियों के घर पहुंचकर हंगामा करने लगे।
सूचना पर थानाध्यक्ष मदनमोहन मिश्रा और चौकी प्रभारी विजय गोंड़ फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को शांत कर तीनों आरोपियों को थाने ले गए। थोड़ी देर बाद तीसरे भाई विनोद यादव ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। विनोद यादव ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि परिवार पर पिछले एक साल से ईसाई मिशनरियों का प्रभाव है, जिसके चलते उसके पिता, माता और दोनों भाइयों ने पूजा-पाठ बंद कर दिया और अब प्रतिमा को तोड़ने की घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने खंडित मूर्ति को दोबारा बनवाने और क्षेत्र में सक्रिय ईसाई मिशनरियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसओ मदनमोहन मिश्रा ने कहा कि हर पहलु पर मामले की जांच की जा रही है।