{"_id":"6aac4252163d268e500d8bb1","slug":"gorakhpur-news-maharajganj-news-c-206-1-go11002-185349-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: स्टेडियम का होगा उच्चीकरण, 28 करोड़ का विभाग ने भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: स्टेडियम का होगा उच्चीकरण, 28 करोड़ का विभाग ने भेजा प्रस्ताव
Fri, 18 Sep 2026 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
बहुद्देशीय हॉल, एथलेटिक्स ट्रैक और मिट्टी भराई का होगा काम
महराजगंज। छत्रपति शाहू जी महाराज स्पोर्ट्स स्टेडियम के उच्चीकरण की दरकार पूरी होने वाली है। क्रीड़ा विभाग ने स्टेडियम में मिट्टी भराई, मल्टीपर्पज हाल व एथलेटिक्स ट्रैक निर्माण का कार्य कराएगा। इसके लिए क्रीड़ा विभाग की तरफ से 28 करोड़ रुपये का प्रस्ताव खेल निदेशालय भेजा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि अनुमति मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कराकर स्टेडियम का स्वरूप बदला जाएगा।
वर्ष 2024 में जनपद को मिले स्पोर्ट्स स्टेडियम की दुश्वारियां दूर होंगी। अब तक बारिश में स्टेडियम परिसर के बीच का हिस्सा बारिश के पानी में डूब जाता है। स्टेडियम तल नीचा होने से जलभराव हो जाता है। चार महीने तक मैदान में दलदल बने रहने से हाकी, कबड्डी, खोखो, एथलेटिक्स जैसी प्रतियोगिताएं नहीं आयोजित हो पाती हैं। साथ ही स्टेडियम की मंडलीय ट्रायल मेजबानी भी टूट जाती है।
मुख्यालय का इकलौता स्टेडियम होने के बाद भी यहां एथलेटिक्स ट्रैक नहीं है। क्रिकेट,कबड्डी और खो-खो जैसे खेल व ट्रायल सिर्फ आठ महीने ही होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि जून से सितंबर तक मैदान में पानी भर जाता है और ट्रैक पर फिसलन के कारण खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पाते। पिछले साल बारिश के कारण अंडर-14 कबड्डी का मंडलीय ट्रायल गोरखपुर शिफ्ट करना पड़ा था लेकिन अब यह दुश्वारियां समाप्त होने वाली हैं क्योंकि जिला क्रीड़ा विभाग ने स्टेडियम उच्चीकरण और सिंथेटिक ट्रैक, बहुद्देशीय हॉल निर्माण का प्रस्ताव अगस्त में खेल निदेशालय को भेजा है। अक्तूबर में इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इसके बाद स्पोर्ट्स स्टेडियम का न सिर्फ स्वरूप बदल जाएगा, बल्कि खिलाड़ियों की सहूलियत भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
स्टेडियम में ड्रेनेज सिस्टम, मैदान की मिट्टी भराई, 400 मीटर सिंथेटिक ट्रैक, पवेलियन मरम्मत और फ्लड लाइट और बहुद्देशीय हाॅल निर्माण के लिए 28 करोड़ रुपये का प्रस्ताव निदेशालय भेजा गया है। अक्तूबर में अनुमति की संभावना है। - सरिता रानी, जिला क्रीड़ा अधिकारी