{"_id":"68bc922d6c4a4be9d40ad262","slug":"gorakhpur-news-10-members-of-the-pickpocketing-gang-arrested-maharajganj-news-c-7-gkp1038-1062565-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के 10 गुर्गे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के 10 गुर्गे गिरफ्तार
विज्ञापन
गोरखपुर। क्राइम ब्रांच व पीपीगंज थाना पुलिस ने शनिवार को टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के 10 गुर्गों को हिरासत में ले लिया। सभी आरोपी बिहार के कटिहार और भागलपुर जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उधर, खजनी पुलिस व क्राइम ब्रांच ने बखिरा कस्बा व नंदौर के तीन सर्राफा कारोबारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए टप्पेबाज गोरखपुर के अलावा आसपास के जिलों में भी वारदात कर चुके हैं। हाल ही में जिन लोगों को इस गिरोह ने शिकार बनाया था, उन्हें पहचान के लिए बुलाया गया है। घटनास्थल के पास लगे सीसी कैमरा फुटेज का भी मिलान किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि यह नेटवर्क संगठित तरीके से काम करता था और बाहर से आकर यहां वारदातों को अंजाम देता था। टप्पेबाजों के अलावा पुलिस ने नकबजनी और चोरी करने वाले गिरोह के बदमाशों को भी पकड़ा है। उनसे पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर शनिवार को संतकबीरनगर जिले के बखिरा कस्बा के दो और नंदौर के एक सर्राफा व्यापारी को हिरासत में लिया। तीनों को गोरखपुर ले जाकर पूछताछ की जा रही है।