फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Goat market set up on the road; commuters grappling with traffic jams.

Maharajganj News: सड़क पर ही लग रहा बकरी बाजार, जाम से जूझ रहे राहगीर

Fri, 18 Sep 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 18 Sep 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Goat market set up on the road; commuters grappling with traffic jams.
- पांच सौ मीटर की दूरी तय करने में घंटों लगता है समय
विज्ञापन


परतावल। नगर पंचायत परतावल में लगने वाले साप्ताहिक बाजार के दिन सड़क पर ही बकरी बाजार सज जाता है जिससे संकरे सड़क से वाहन धीरे-धीरे गुजरते हैं। आए दिन इस रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है और 500 मीटर के इस बाजार को पार करने में लोगों को आधा घंटे तक लग जाता है।
साप्ताहिक बाजार के दिन सुबह से ही परतावल बाजार में भीड़ बढ़ने लगती है। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। वहीं, बकरी बाजार में भी खरीदार और विक्रेता अपने पशुओं के साथ पहुंचते हैं। सड़क के किनारे और कई जगह सड़क पर ही बकरियां खड़ी कर दी जाती हैं। इसके अलावा ठेला-खोमचा और बेतरतीब खड़ी गाड़ियों के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो जाती है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की संख्या बढ़ने पर जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। स्थानीय निवासी सुनील पांडेय ने बताया कि साप्ताहिक बाजार के दिन जाम की समस्या लगभग हर सप्ताह बनी रहती है। सड़क पर बकरियों और वाहनों के कारण इधर से निकलने में परेशानी होती है। कई बार जरूरी काम से जाने पर काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय शशि विंदु ने कहा कि बाजार में आने वाले लोगों के लिए अलग स्थान निर्धारित किया जाना चाहिए। योगेंद्र ने बताया कि पीएनबी से सीएचसी तक की दूरी बहुत अधिक नहीं है लेकिन बाजार के दिन इस छोटे से रास्ते को पार करने में काफी समय लग जाता है। जाम में एंबुलेंस और मरीजों के वाहनों के भी फंसने का खतरा बना रहता है। संतोष ने कहा कि साप्ताहिक बाजार के लिए व्यवस्थित स्थान तय करने और सड़क को अतिक्रमण मुक्त रखने की जरूरत है। यदि बकरी बाजार को सड़क से हटाकर कहीं और लगाया जाए तो जाम की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में परतावल एसओ महेंद्र मिश्रा ने बताया कि जाम की समस्या के समाधान के लिए पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed