फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR registered against a man accused of blackmailing a young woman after making an obscene video.

Maharajganj News: अश्लील वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 19 Sep 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against a man accused of blackmailing a young woman after making an obscene video.
युवक जहर खाने की फोटो भेजकर दे रहा धमकी, युवती तय हो चुकी है शादी
विज्ञापन

भिटौली। घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। युवक शादी का दबाव बना रहा है और वीडियो वायरल करने व जहर खाने की फोटो भेजकर धमका रहा है जबकि युवती की शादी दूसरी जगह तय हो चुकी है। पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार घुघली थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने थानाध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दिनांक 15 सितंबर को दिन में करीब 12 बजे गांव के ही एक युवक ने उनकी पुत्री को फोन कर बुला लिया। आरोप है कि युवक ने उसी समय युवती का अश्लील वीडियो बना लिया और उसी को हथियार बनाकर ब्लैकमेल कर रहा है। युवक मोबाइल से फोन कर कह रहा है कि अगर मुझसे शादी नहीं करोगी तो तुम्हारा वीडियो वायरल कर दूंगा, तुम्हारी कहीं शादी नहीं होने दूंगा।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी ने जहर के डिब्बे के साथ अपनी फोटो खींचकर उनकी बेटी के मोबाइल पर भेजी है और आत्महत्या की धमकी देकर दबाव बना रहा है। इससे पूरा परिवार दहशत में है। युवती की शादी पहले से तय है फिर भी आरोपी लगातार परिवार व पुत्री को धमका रहा है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मामले में युवती की मां की तहरीर पर आरोपी गुलशन पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed