फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   The state of the district hospital... patients waiting longer for tests than for treatment.

Maharajganj News: हाल ए जिला अस्पातल... इलाज से ज्यादा जांच के लिए कर रहे इंतजार

Sat, 19 Sep 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The state of the district hospital... patients waiting longer for tests than for treatment.
पर्ची काउंटर पर मरीजों की भीड़।
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़, पर्ची से लेकर जांच तक लंबी कतारों में बीत रहा समय
विज्ञापन

शुक्रवार को 1371 मरीजों का किया गया इलाज

महराजगंज। जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंच रहे मरीजों को डॉक्टर को दिखाने से अधिक समय जांच कराने में गंवाना पड़ रहा है। पर्ची बनवाने से लेकर दिखाने में औसतन 40 मिनट लग रहे हैं जबकि जांच में 50 से 60 मिनट तक लग जा रहे हैं। शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में कुल 1371 मरीजों का इलाज किया गया।
जानकारी के अनुसार, मरीजों को पर्ची बनवाने में औसतन 25 मिनट और डॉक्टर को दिखाने के लिए 15 से 20 मिनट तक इंतजार करना पड़ रहा है। इसके बाद एक्सरे, सीटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड की जांच के लिए 50 मिनट से एक घंटे तक कतार में लगना पड़ रहा है। पैथोलॉजी में सैंपल देने में करीब 15 मिनट लग रहे हैं जबकि कुछ मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए अगले दिन दोबारा अस्पताल आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पर्ची काउंटर पर खड़ी गीता ने बताया कि बच्चे को डॉक्टर को दिखाने के लिए आई हूं। पर्ची कटवाने में करीब आधा घंटा लग गया। अब डॉक्टर को दिखाने में कितना समय लगेगा, इसका पता नहीं है। हालांकि नई जगह पर पर्ची काउंटर शुरू होने से मरीजों को गर्मी से राहत मिलने की बात भी सामने आई। अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक होने का असर ओपीडी में भी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इस समय वायरल फीवर के मरीज अधिक आ रहे हैं। एक चिकित्सक के पास करीब 20 से 25 वायरल फीवर के मरीज पहुंच रहे हैं। इसके अलावा अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज भी ओपीडी में आ रहे हैं। मरीज सरोज ने बताया कि डॉक्टर को दिखाने में करीब 20 से 25 मिनट का समय लगा है। अल्ट्रासाउंड कक्ष में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि प्रतिदिन करीब 40 से 45 मरीजों का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा है। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण जांच के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
बैरिया से एक्सरे कराने पहुंची अंजली ने बताया कि एक्सरे कराने में करीब 40 से 45 मिनट इंतजार करना पड़ा। पैथोलॉजी में सैंपल देने के बाद बैठी घुघली क्षेत्र की माया ने बताया कि खाली पेट और खाना खाने के बाद भी जांच कराया है। उन्हें अपराह्न तीन बजे रिपोर्ट मिलने की जानकारी दी गई है। ऐसे में डॉक्टर को रिपोर्ट दिखाने के लिए अगले दिन फिर अस्पताल आना पड़ेगा। वहीं नेहा ने बताया कि सुबह नौ बजे ही ब्लड सैंपल दिया था। करीब 11 बजे तक रिपोर्ट नहीं मिली।
भीड़ बढ़ने से जांच सेवाओं पर दबाव
जिला अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के पास मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ जांच सेवाओं पर भी दबाव बढ़ रहा है। एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और पैथोलॉजी जैसी सेवाओं में मरीजों की संख्या अधिक होने से कतार लंबी हो रही है। इससे मरीजों को इलाज की प्रक्रिया पूरी करने में कई घंटे लग जा रहे हैं।

वर्जन
जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या अधिक है। ओपीडी में आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जाता है। मरीजों की संख्या अधिक होने पर दबाव बढ़ता है। कर्मचारी, डॉक्टर को इलाज के लिए जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
- डॉ. एके द्विवेदी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed