फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   FIR registered against ration dealer for black-marketing 39 quintals of wheat and 138 quintals of rice.

Maharajganj News: 39 क्विंटल गेहूं, 138 क्विंटल चावल की कालाबाजारी में कोटेदार पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 19 Sep 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against ration dealer for black-marketing 39 quintals of wheat and 138 quintals of rice.
पूर्ति निरीक्षक की जांच में पकड़ में आई हेराफेरी, महाराजगंज की ग्राम पंचायत भिसवा का मामला
विज्ञापन

भिटौली। विकासखंड महाराजगंज की ग्राम पंचायत भिसवा में उचित दर विक्रेता द्वारा राशन में बड़े पैमाने पर हेराफेरी का मामला सामने आया है। पूर्ति निरीक्षक की जांच में लगभग 39.79 क्विंटल गेहूं, 138.94 क्विंटल चावल और चीनी की कालाबाजारी पकड़ी गई। पूर्ति विभाग की रिपोर्ट पर भिटौली थाने में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शिकायतकर्ता पूर्ति निरीक्षक बालेश्वर मणि त्रिपाठी ने बताया कि क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत-भिसवा विकास खण्ड-महराजगंज में उचित दर विक्रेता गुड़िया भारती संचालिका डॉ. भीमराव आंबेडकर स्वयं सहायता समूह की शिकायत मिली थी। कॉर्ड धारकों का आरोप था कि कोटेदार समय से राशन नहीं देती, अंगूठा लगवाने के बाद भी राशन नहीं दिया जाता है और प्रति कार्ड 1-2 किलो कम दिया जाता है।
विज्ञापन

शिकायत पर 9 सितंबर को दोपहर में पूर्ति निरीक्षक सदर ने दुकान का निरीक्षण किया। मौके पर विक्रेता गुड़िया भारती व उनके पति सूरज उपस्थित थे। इस दौरान अन्य ग्रामीणों की मौजूदगी में गोदाम के स्टॉक का सत्यापन कराया गया। स्टॉक में गेहूं और चावल की एक भी बोरी नहीं मिली। गोदाम में सिर्फ चीनी का एक भरा बोरा लगभग 50 किग्रा व एक खुला बोरा 40 किग्रा मिला। मौके पर एक ई-पॉस मशीन और एक बाइक मिली। मांगने पर उन्हें स्टॉक वितरण रजिस्टर भी उपलब्ध नहीं कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन पोर्टल पर अगस्त 2026 व सितंबर 2026 के आवंटन-अवशेष के अनुसार, दुकान पर कुल 34.794 क्विंटल गेहूं व 126.442 क्विंटल चावल व चीनी का स्टॉक होना चाहिए था लेकिन मौके पर शून्य पाया गया। इससे स्पष्ट हुआ कि विक्रेता ने 39.794 क्विंटल गेहूं, 138.942 क्विंटल चावल व 0.33 क्विंटल चीनी की कालाबाजारी की है। साथ ही ज्ञानती, सुनीता, अनारकली, घरमा देवी, माया, अंजनी, लीलावती सहित दर्जनों लाभार्थियों ने बयान दिया कि अगस्त माह में अंगूठा लगवाने के बाद भी उन्हें राशन नहीं दिया गया। मांगने पर डांट कर भगा दिया जाता है।

उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक बालेश्वर मणि त्रिपाठी ने भिटौली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले में पूर्ति निरीक्षक बालेश्वर मणि त्रिपाठी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed