फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   CMO upset with the superintendent of the PHC found closed.

Maharajganj News: बंद मिले पीएचसी से संबंधित अधीक्षक पर सीएमओ नाराज

Sat, 19 Sep 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
CMO upset with the superintendent of the PHC found closed.
विज्ञापन

सुधार लाने की चेतावनी, संस्थागत प्रसव और मातृ स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति बढ़ाने के निर्देश

स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था को लेकर सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षकों संग की बैठक

महराजगंज। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था में सुधार को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को सीएमओ डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने सभागार में सभी सीएचसी अधीक्षकों के साथ बैठक की। इस दौरान बृहस्पतिवार को निरीक्षण के दौरान बंद मिली पीएचसी को लेकर अधीक्षक के प्रति नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने की चेतावनी दी।

सीएमओ ने कहा कि सभी स्वास्थ्य केंद्र निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से खोले जाएं। अस्पताल बंद मिलने की स्थिति में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को परेशानी होती है। स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी समय से उपस्थित रहें। बैठक में सीएमओ ने उन ब्लॉकों की समीक्षा की, जहां संस्थागत प्रसव की प्रगति संतोषजनक नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने संबंधित अधीक्षकों को संस्थाेगत प्रसव बढ़ाने के लिए आशा और एएनएम के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को जागरूक करने के निर्देश दिए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने को कहा, जिससे पात्र मरीज योजनाओं का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच कराने, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को चिन्हित करने और उनका समय से फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी परिवारों को टीकाकरण के लाभ और इससे होने वाली बीमारियों से बचाव की जानकारी दें। बैठक में डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश द्विवेदी, डॉ. केपी सिंह, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. सोनकर, डॉ. अरुण, डीपीएम नीरज सिंह, स्टेनो विपुल यादव समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed