{"_id":"6aada23d92d1db995807c8c6","slug":"encroachment-removed-from-valuable-pond-land-in-sonauli-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-185402-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सोनौली में कीमती पोखरे की जमीन से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सोनौली में कीमती पोखरे की जमीन से हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
33 डिस्मिल जमीन पर पिलर खड़ा कर कब्जा करने की कर रहे थे कोशिश
सोनौली। नेपाल सीमा से सटे नगर पंचायत सोनौली में रामजानकी मंदिर के पास कीमती सरकारी जमीन पर कथित कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। तहसील के राजस्व नक्शे में पोखरे के रूप में दर्ज जमीन पर पिलर खड़े किए जाने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंच अतिक्रमण हटाया।
बताया जा रहा है कि रकबा नंबर 23 में करीब 33 डिस्मिल पोखरे की जमीन पर कुछ लोग कब्जे की कोशिश कर रहे थे। मौके पर पिलर तक खड़े कर दिए गए थे। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को मिलने के बाद नायब तहसीलदार और नगर पंचायत सोनौली के अधिशासी अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से पिलरों और किए गए अतिक्रमण को हटवा दिया।
सूत्रों के अनुसार, इस जमीन पर कब्जे को लेकर करीब एक करोड़ रुपये में सौदा तय होने की चर्चा भी सामने आई है। वहीं, पोखरे की जमीन के समीप स्थित एक बड़े नाले पर भी कई लोगों के कथित रूप से अतिक्रमण करने की बात सामने आ रही है। वहीं इस बाबत नायब तहसीलदार सदेव पटेल का कहना है कि पोखरा की जमीन पर कुछ लोग मिट्टी पाट कर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे, जिसे खाली करवा दिया गया है। बाकी कुछ अन्य लोग पहले से ही पोखरी और नाले की जमीन पर निर्माण कर चुके हैं। इस संबंध नगर पंचायत कार्यवाही में जुटा है।