फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Tinted windows and departmental logos will be removed from vehicles.

Maharajganj News: वाहनों से हटाए जाएंगे काले शीशे व विभागों के लोगो

Sat, 19 Sep 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Tinted windows and departmental logos will be removed from vehicles.
एआरटीओ की अगुवाई में चलाया जाएगा अभियान
विज्ञापन

महराजगंज। निजी वाहनों पर लगे काले शीशे और विभाग का नाम लिखकर रौब दिखाने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग कार्रवाई करने तैयारी में है। एआरटीओ और प्रवर्तन टीम एक अक्टूबर से ऐसे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाएंगे जिन्होंने ब्लैक ग्लास लगवाए हैं या सरकारी विभागों के लोगो या नाम लिखवाए हैं। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर यह अभियान एक अक्टूबर से जिले में शुरू होगा।
एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि निजी वाहनों में काली फिल्म (ग्लास) अनुमति के बाद ही लगवा सकते हैं। इसके बाद भी कारों में ब्लैक ग्लास लगवाया जा रहे हैं। कई आपराधिक घटनाओं में ऐसे वाहनों का उपयोग सामने आने के बाद इस आदेश को परिवहन आयुक्त के निर्देश क्रम में लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह निजी वाहनों पर पुलिस, उत्तर प्रदेश सरकार, भारत सरकार, पत्रकार, अधिवक्ता, जिला पंचायत सदस्य जैसे शब्द लिखाकर लोग चेकिंग से बचने की कोशिश करते हैं। एक अक्टूबर से जनपद के सभी मुख्य चौराहों, सोनौली हाईवे और नौतनवां मार्ग पर चेकिंग होगी और ऐसे वाहनों से जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
परिवहन आयुक्त के निर्देश क्रम में काली फिल्म लगाकर चलने या सरकारी लोगो लगे निजी वाहनों की जांच की जाएगी। टीम गठित की जा रही है।
-मनोज कुमार सिंह, एआरटीओ, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article