{"_id":"6737bf813e3d972e860c2704","slug":"girls-riding-scooter-injured-in-road-accident-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-135792-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवतियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवतियां घायल
Sat, 16 Nov 2024 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 16 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के सिसवा मार्ग पर लालपुर गांव के पास हुए सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार दो युवतियां घायल हो गईं, जिन्हें एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। घायल युवतियों की हालत नाजुक बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, खम्हौरा निवासी प्रीति सिंह (19) व पल्लवी सिंह (18) ट्यूशन पढ़कर निचलौल से घर जा रही थीं। अभी वह निचलौल सिसवा मार्ग पर लालपुर गांव के पास पहुंची थीं। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने उनकी स्कूटी को चपेट में ले लिया। स्कूटी सवार दोनों युवतियां घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल भेजा। जबकि, कार चालक मौके पर ही कार छोड़कर भाग निकला। थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के अनुसार, हादसे की जानकारी मिली है। घायल युवतियों का इलाज चल रहा है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।