फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Generators should be installed at the ghats to ensure uninterrupted lighting.

Maharajganj News: प्रकाश व्यवस्था निर्बाध रखने के लिए जेनरेटर की व्यवस्था घाटों पर रखें

Fri, 24 Oct 2025 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Generators should be installed at the ghats to ensure uninterrupted lighting.
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा के साथ त्रिमुहानी घाट का निरीक्षण कर छठ पर्व की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने त्रिमुहानी घाट का स्थलीय निरीक्षण कर छठ पर्व को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को घाटों पर बैरिकेडिंग, नाव की व्यवस्था, गोताखोरों की तैनाती व प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा ताकि भीड़ नियंत्रण में किसी प्रकार की समस्या न हो।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं मौके पर सुनिश्चित की जाएं प्रकाश व्यवस्था निर्बाध रखने के लिए जेनरेटर की व्यवस्था घाटों पर रखें। घाट पर सिल्ट आदि को पर्याप्त मात्रा में डलवाएं ताकि फिसलन की स्थिति न रहे। जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रशासन द्वारा बनाए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें, धैर्य एवं अनुशासन बनाए रखें और स्वच्छता में सहयोग दें। पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस अधिकारियों को सतर्क और सक्रिय रहने के लिए कहा। कहा कि छठ पर्व में महिलाओं की भरी संख्या को देखते हुए विशेष इंतजाम रखें। सादी वर्दी में पुलिसकर्मियों को तैनात रखें। साथ ही सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत निर्देशित किया कि मूर्ति विसर्जन को एसओपी के अनुसार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed