{"_id":"6702fa62553ae26f440638f6","slug":"garbage-dumping-yard-becomes-show-piece-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-132999-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कूड़ा डंपिग यार्ड बना शो पीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कूड़ा डंपिग यार्ड बना शो पीस
Mon, 07 Oct 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 07 Oct 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
फरेंदा। नगर पंचायत आनंदनगर में स्वच्छता अभियान कहीं नजर नहीं आती है। नगर पंचायत की ओर से कन्या इंटर काॅलेज के बगल में कूड़े का अंबार जमा होता है। जहां से उठती दुर्गंध से लोगों का जीना दुश्वार हो जाता है। रेलवे स्टेशन पर जाने वाले लोगों को रास्ता बदलकर जाना पड़ता है।
नगर पंचायत आनंदनगर में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के बगल में नगर पंचायत का कूड़ा एकत्र किया जाता है। उसी मार्ग से रोजाना सैकड़ों लोग जाते हैं। रेलवे स्टेशन का मुख्य मार्ग होने के कारण आवागमन चलता रहता है। सड़क के बगल में रखे कूड़े से उठती बदबू से लोग परेशान होते हैं, जबकि उसी के बगल में लाखों रुपये खर्च करके कूड़ा डंपिंग यार्ड बना है लेकिन वह बेमतलब साबित हो रहा है।
सड़क के किनारे रखे कूड़े से संक्रामक बीमारी का खतरा भी बना रहता है। नगर पंचायत प्रशासन लोगों की समस्याओं को न समझते हुए काफी दिनों से कूड़ा जमा कराते हैं, जिससे लोग परेशान होते हैं। इंटर काॅलेज का गेट भी उसी के सामने होने से छात्राएं परेशान होती है। एसडीएम नवीन कुमार ने बताया कि नगर पंचायत में कूड़ा रखने के लिए समुचित जगह नहीं है। उसकी व्यवस्था शीघ्र की जाएगी।