{"_id":"5e8cb1978ebc3e76a71eed67","slug":"ganhu-ki-phasal-me-lagi-aag-maharajganj-news-gkp3473013147","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं की फसल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं की फसल जलकर राख
विज्ञापन
परसामलिक में आग बुझाने के बाद जली हुई फसल को देखते किसान।
- फोटो : MAHARAJGANJ
पांच एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख
महराजगंज। जिले में कई स्थानों पर आग लगने से गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसान परेशान हैं। आग से पांच एकड़ दस डिस्मिल गेहूं की फसल जली है।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के निरनाम पूर्वी गांव के सिवान में बिजली तार की चिंगारी से आग लग गई, जिसमें 2 एकड़ की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। ग्राम प्रधान हीरा गुप्ता ने बताया कि खेत के ऊपर से गुजर रहे तार से अचानक चिंगारी निकल कर खेत में गिरी, जिससे नंदलाल मद्धेशिया, सुशील यादव के खेत में आग पकड़ ली। तेज हवा के कारण आग की लपटों ने आगोश में ले लिया। करीब 2 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
बरगदवां प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के खैरहवां जंगल टोला खैराटी निवासी चूल्हाई में खेत में हाई वोल्टेज तार से निकली चिंगारी से आग लग गई, जिससे करीब 30 डिस्मिल गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। परसा मलिक थाना क्षेत्र ग्राम सभा झिंगटी में अज्ञात कारणों से तीन किसानों के खेत में आग लग गई, जिससे दो एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। शमशे आलम की 70 डिस्मिल एवं समीम व असफर मलिक की 70 डिस्मिल व जफर अहमद की 40 डिस्मिल में लगी गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।
लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरगदवां विशुनपुर के टोला विशुनपुर के पूरब सिवान में मंगलवार की दोपहर कंबाइन मशीन से गेहूं कटाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान कंबाइन से निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे लगभग एक एकड़ फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों की तत्परता के कारण किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया। वहीं सूचना पाकर थानाध्यक्ष पुरंदरपुर शाह मोहम्मद ने दमकल की व्यवस्था की।