फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gangster accused of kidnapping and raping a minor arrested.

Maharajganj News: नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गैंगस्टर गिरफ्तार

Sat, 22 Aug 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Gangster accused of kidnapping and raping a minor arrested.
बड़हरा बरईपार का रहने वाला है आरोपी, पहले से दर्ज है कई गंभीर प्राथमिकी
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी महफूज उर्फ भोला निवासी बड़हरा बरईपार को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले से मारपीट, दुष्कर्म, धमकी और जानलेवा हमला समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2017 में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग किशोरी का आरोपी ने अपहरण कर लिया था। आरोप है कि इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार महफूज उर्फ भोला के खिलाफ वर्ष 2011 से 2018 के बीच करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हुए हैं। इनमें मारपीट, दुष्कर्म, धमकी और जानलेवा हमला जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी। इसके बावजूद आरोपी के खिलाफ दोबारा गंभीर अपराध का मामला सामने आया। वर्तमान में उसके खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, और पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं इस बाबत एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को पुलिस टीम ने महफूज उर्फ भोला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed