फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gang war on Atkahwa Ghat bridge... bullets fired

Maharajganj News: अटकहवा घाट पुल पर गैंगवार...तड़तड़ाईं गोलियां

Tue, 28 Oct 2025 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Gang war on Atkahwa Ghat bridge... bullets fired
गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र और महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित अटकहवा घाट पुल पर सोमवार दोपहर दो गैंग के बीच भिडंत हो गई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एके-47 गैंग और रेड गैंग के 12 से अधिक बदमाश आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे व असलहों से हमला बोल दिया। मारपीट और गोलियों की तड़तड़ाहट बीच सात घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोपहर लगभग 12 बजे कुछ युवक बाइक से आकर पुल के पास मौजूद दूसरे गुट से भिड़ गए। शुरुआत में कहासुनी हुई लेकिन जल्द ही झगड़ा हिंसक रूप ले लिया। बीच-बचाव करने आए ग्रामीणों को डराने के लिए भी गैंग के बदमाशों ने हवा में कई राउंड फायरिंग की। वहीं दोनों गैंग के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा क्षेत्र दहशत में आ गया। घटना में सात लोग घायल हुए। गंभीर रूप से घायल ध्रुवचंद को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। अन्य घायल अभिजीत, अंकित निषाद, सचिन, शिवनारायण, सनी देओल और ध्रुपचंद हैं। घायलों को तत्काल पीएचसी पनियरा भेजा गया।
विज्ञापन

सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच कुछ दिन पहले कहासुनी हुई थी। इसमें नरकटहा खास, नरकटहा खुर्द, कल्याणपुर, मेंहदावल और फरेंदा के लोग शामिल थे। यह गैंग अक्सर विवादों में रहता है। कई थानों में केस भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed