फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gang printing counterfeit Nepali currency busted; six arrested, including one Indian.

नकली नोट का भंडाफोड़: नेपाल में सक्रिय था नकली मुद्रा गिरोह, भारत-नेपाल दोनों जगह के 6 लोग गिरफ्तार

Thu, 16 Jul 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 01:56 AM IST
सार

 बुटवल एरिया पुलिस कार्यालय डीएसपी निशांत श्रीवास्तव ने बताया कि नेपालगंज रोड स्थित एक दुकान पर छापेमारी के दौरान नकली नोट छापने में प्रयुक्त कलर प्रिंटिंग मशीन बरामद की गई। इसके अलावा घर और कमरों की तलाशी में 1,000 नेपाली रुपये के 622 नकली नोट मिले। इनकी कुल कीमत 6.22 लाख नेपाली रुपये है।

विज्ञापन
Gang printing counterfeit Nepali currency busted; six arrested, including one Indian.
नकली नेपाली मुद्रा छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेपाल पुलिस ने रूपनदेही के बुटवल उपमहानगर पालिका-छह स्थित नेपालगंज रोड पर एक दुकान पर छापा मारकर बुधवार को नकली नेपाली मुद्रा छापने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में एक भारतीय नागरिक सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6.22 लाख नेपाली रुपये के नकली नोट और नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए हैं। नेपाल पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गंगा कुमारी पूर्वछाने (36) निवासी बुटवल-11, किरण कृष्ण तिवारी उर्फ कृष्णा निवासी पोखरा-एक (कास्की), संजय थारू निवासी बाणगंगा-एक (कपिलवस्तु), रामचंद्र खत्री (41) निवासी चंगुनारायण-एक (भक्तपुर), पासंग तमांग (38) निवासी शैलुंग-4 (दोलखा) और भारत के पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित भक्तिनगर थाना क्षेत्र निवासी वसुमित्र आनंद (49) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


बुटवल एरिया पुलिस कार्यालय डीएसपी निशांत श्रीवास्तव ने बताया कि नेपालगंज रोड स्थित एक दुकान पर छापेमारी के दौरान नकली नोट छापने में प्रयुक्त कलर प्रिंटिंग मशीन बरामद की गई। इसके अलावा घर और कमरों की तलाशी में 1,000 नेपाली रुपये के 622 नकली नोट मिले। इनकी कुल कीमत 6.22 लाख नेपाली रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके से एक फोटोकॉपी मशीन, डेल लैपटॉप, प्रिंटर, नोट छापने के लिए इस्तेमाल होने वाला विशेष कागज, लैमिनेशन मशीन, विभिन्न रसायन, प्लास्टिक शीट, नकली नोट काटने की मशीन तथा छह मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध करेंसी संबंधी अपराध के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरोह के नेटवर्क और इसके अन्य संभावित सदस्यों की भूमिका की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed