फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Gandak and other rivers below danger mark

Maharajganj News: गंडक समेत अन्य नदियां खतरे के निशान के नीचे

Tue, 09 Jul 2024 05:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 09 Jul 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Gandak and other rivers below danger mark
महराजगंज। जिले की सीमा में बहने वाली सभी नदियों के जलस्तर खतरे के निशान के नीचे हैं। बीते दिनों नेपाल की ओर से पानी छोड़ जाने पर भारतीय क्षेत्र की नदियों का जलस्तर बढ़ गया था। सोमवार को नदियों के जल स्तर से गिरावट दर्ज हुई तो जिम्मेदारों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सभी बंधों की निगरानी जिम्मेदार कर रहे हैं। खासकर बी गैप बंधे पर विशेष नजर है। सोमवार को बारिश नहीं हुई। गंडक, रोहिन, प्यास, चंदन, महाव सभी का जल स्तर कम हो रहा है। सिचाई विभाग की ओर से बी गैप बंधे की निगरानी रात में हो रही है। कर्मी जल स्तर पर नजर रखे हुए हैं। अधिशासी अभियंता राजीव कपिल ने बताया कि जिले में सभी बंधे सुरक्षित हैं। जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

नेपाल में नदियों का जलस्तर बढ़ रहा
भैरहवा। नेपाल में हो रहे लगातार भारी बारिश के कारण नारायणी नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है। जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। नेपाल प्रशासन ने चितवन और नवलपरासी जिले के नदी किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की। जल एवं मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, नारायणी नदी के देवघाट बाढ़ मापक केंद्र पर नदी का जलस्तर नौ मीटर से ऊपर पहुंच गया है। खतरे के निशान को पार कर दिया है। विभाग ने बताया है कि जलस्तर अभी भी बढ़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed