{"_id":"6643dffca37bf9d3ee00d6f4","slug":"friends-died-together-stove-did-not-burn-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-122470-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दोस्तों ने एक साथ तोड़ा दम, नहीं जले चुल्हे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दोस्तों ने एक साथ तोड़ा दम, नहीं जले चुल्हे
Wed, 15 May 2024 03:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 15 May 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
घटना से हर कोई दिखा गमगीन, तीनों दोस्त हमेशा एक साथ रहते थे
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के बड़हरा महंथ गांव के रहने वाले तीनों दोस्त हमेशा एक साथ रहते थे। दो दोस्तों ने तो एक साथ दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद आसपास घरों में चुल्हे नहीं जले।
तीनों में गहरी दोस्ती थी। गांव में ये तीनों हमेशा एक साथ रहते थे। इनके बीच कभी मनमुटाव भी हुआ तो ज्यादा देर तक एक दूसरे अलग नहीं रहे। राहुल पिता के साथ खेतीबाड़ी के काम में हाथ बंटाता था, जबकि इजरायल फर्नीचर का काम करता था। घर की आजीविका में सहयोग करता था। दुर्घटना ने हमेशा के लिए इन तीनों की दोस्ती खत्म कर दी। बड़हरा महंथ गांव के लोग कहते हैं कि काश ये तीनों एक साथ बाइक पर नहीं गए होते तो यह घटना शायद नहीं होती। लोगों के अनुसार हेलमेट भी नहीं लगाए थे।
राहुल के पिता अमरजीत घटना का जिक्र करते हुए फफक पड़े। उन्होंने बताया कि बेटा कह कर गया था की अभी थोड़ी में आ जाऊंगा। अब तो सदा के लिए हमसे दूर चला गया। एक पल के लिए ऐसा लग रहा है कि मानों कहीं से आ जाएगा। बेटा हर काम बहुत मेहनत से करता था। इजराइल के पिता नेवास कहते हैं कि मेरा बेटा हमेशा काम में हाथ बंटाता था। घर गृहस्थी चलाने में हम दोनों मिलकर काम करते थे। अब बेटे की कमी हमेशा खलती रहेगी। जाने के दौरान उससे बात भी नहीं हुई थी। युवकों के घर गांव के लोग सांत्वना देने पहुंचे। हर कोई गमगीन दिखा। इन दोस्तों की यादों को लोग सांझा कर रहे थे। मृत युवकाें के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।