{"_id":"67c8a8cce9741d35ee05230a","slug":"fraud-of-rs-815-lakh-accused-fled-to-nepal-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-144039-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 8.15 लाख की धोखाधड़ी, नेपाल भागे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 8.15 लाख की धोखाधड़ी, नेपाल भागे आरोपी
Thu, 06 Mar 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव स्थित जमीन बेचने के नाम पर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति से 8.15 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। उसके बाद आरोपी नेपाल भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। घुघली थाना क्षेत्र के बांसपार मिश्र निवासी मनोज शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भिटौली थाना क्षेत्र के सोहरौना राजा राकेश विश्वकर्मा वर्तमान में लोहिया नगर स्थित पंडित दीनदयाल हॉस्टल के बगल में कमरा लेकर परिवार के साथ रहता है। राकेश ने उनसे संपर्क कर सोहरौना गांव स्थित अपनी जमीन बेचने का जिक्र किया। जमीन को देखते हुए 150000 रुपये प्रति डिस्मिल तय किया गया।
इसके बाद राकेश ने उन्हें जमीन के कागजात के साथ ही अपना और मां का आधार कार्ड उन्हें दिया। उसके बाद से गूगल पे, नकदी, चेक के माध्यम से कई किस्तों में 8.15 लाख रुपये राकेश के साथ ही उसकी मां मालती देवी पत्नी सीमा विश्वकर्मा बहन सुभद्रा विश्वकर्मा व बाबूराम विश्वकर्मा ने ले ली।
इसी बीच 15 जनवरी 2025 को राकेश कि बहन सुभदा का मैसेज आया कि मेरे मम्मी-पापा कल रजिस्ट्री करने के लिए जाएंगे। उन्होंने शाम तक इंतजार किया, लेकिन कोई नहीं आया। शाम को राकेश की पत्नी का फोन आया कि भैया आप बाकी का पैसा तैयार रखियेगा। कल सास-ससुर आ रहे हैं। उसके बाद 16 जनवरी को राकेश की बहन सुभद्रा का मैसेज आया कि मम्मी-पापा घर से निकल गए हैं। उस दिन भी उन्होंने पूरे दिन इंतजार किया, लेकिन वे नहीं आए।