फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fraud of Rs 1.60 lakh in the name of sending money abroad

Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर 1.60 लाख की धोखाधड़ी

Sat, 11 Jan 2025 10:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 11 Jan 2025 10:48 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 1.60 lakh in the name of sending money abroad
भिटौली। थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी एक युवक ने एक टूर एंड ट्रेवेल्स पर के संचालक पर विदेश भेजने के नाम पर 1.60 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विक्की ने विदेश भेजने वाले एक एजेंट पर धोखाधड़ी कर एक लाख साठ हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। सूचना के अनुसार शिकायतकर्ता ने भिटौली थाने में शिकायत पत्र देकर टूर एंड ट्रेवल्स के संचालक पर धोखाधड़ी कर विदेश भेजने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

धर्मपुर निवासी विवेक ने शिकायत पत्र में लिखा है कि एजेंट मुझे कुवैत का हाउस ड्राइवर का वीजा देकर 1.60 लाख रुपये तीन किस्तों में लिया था। पांच नवंबर 2024 को दिल्ली से फ्लाइट से कुवैत पहुंचा। कुवैत एयरपोर्ट पर लैंड किया तो एक व्यक्ति एयरपोर्ट से रिसीव करने आया। एयरपोर्ट पर ही उक्त व्यक्ति ने मुझे बताया कि आपका कपिल दो दिन पहले ही मर गया। इसकी जानकारी होने के बाद भी एजेंट ने धोखाधड़ी कर कुवैत भेज दिया। बड़ी मुश्किल से कुवैत में इधर-उधर दो माह बीताने के बाद घर से पैसे मंगाकर इंडिया वापस आया। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने तहरीर मिलने की पुष्टि की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed