फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fourth party filed with Congress on fifth day

पांचवें दिन कांग्रेस सहित चार ने दाखिल किया पर्चा

Sat, 27 Apr 2019 12:55 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 27 Apr 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
Fourth party filed with Congress on fifth day
पांचवें दिन कांग्रेस सहित चार ने दाखिल किया पर्चा - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज।  लोकसभा चुनाव में भागीदारी के लिए नामांकन के पांचवें दिन शुक्रवार को महराजगंज क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए जहां चार लोगों ने पर्चा भरा, वहीं छह लोगों ने नामांकन पत्र भी लिया। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन के दौरान काफी गहमागहमी रही। कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया श्रीनेत सहित चार लोगों ने पर्चा भरा वहीं मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में सजा काट रहे पूर्व मंत्री अमरमणि की दोनों बेटियों समेत छह लोगों ने नामांकन पत्र लिया है।
विज्ञापन


 रिटर्निंग अफसर/ जिला निर्वाचन अधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने बताया कि चार लोगों ने नामांकन किया है। इनमें से इंडियन नेशनल कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत ने तीन सेट, पूर्व सांसद सपा नेता अखिलेश सिंह ने दो सेट, सुशील कुमार ने एक सेट तथा अनिल कुमार ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।  इनसे पहले मनोज राना भी अपना पर्चा दाखिल कर चुके हैं। इस तरह से अब तक पांच लोगों का पर्चा दाखिला हो चुका है। वहीं शुक्रवार को छह लोगों ने नामांकन पत्र भी लिया है। जिसमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से यश कुमार त्रिपाठी, नौतनवां के अमरमणि त्रिपाठी की पुत्री तनुश्री त्रिपाठी व अलंकृता त्रिपाठी, चौतरवा निवासी प्रमोद कुमार, बारातगाढ़ा निवासी जयहिन्द समाज पार्टी के शिव चरन, झारखंडी महादेव गोरखपुर निवासी डॉ.राजेश कुमार शामिल हैं।कलेक्ट्रेट परिसर में साहू महाराज की मूर्ति से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय गेट तक सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। परिसर में जगह-जगह पुलिस कर्मी तैनात दिखे। बीच-बीच में अपर जिलाधिकारी कुंज विहारी अग्रवाल, अपर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार जायसवाल, क्षेत्राधिकारी सदर देवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed