{"_id":"6ab2ed2761db0490d100d348","slug":"four-arrested-for-stealing-petrol-from-a-tanker-600-liters-of-petrol-recovered-maharajganj-news-c-7-1-gkp1055-1459632-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: टैंकर से पेट्रोल चोरी करते चार गिरफ्तार, 600 लीटर पेट्रोल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: टैंकर से पेट्रोल चोरी करते चार गिरफ्तार, 600 लीटर पेट्रोल बरामद
विज्ञापन
चिलुआताल थाना क्षेत्र का मामला, पाइप के जरिये निकाल रहे थे पेट्रोल
गोरखपुर/महराजगंज। चिलुआताल पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने टैंकर से पेट्रोल चोरी कर अवैध भंडारण करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर निवासी रामदेव, खोराबार के प्यासी बाजार निवासी तारकेश्वर, गुलरिहा के बेलवारायपुर निवासी शिव कुमार और चौरीचौरा के बंसहिया निवासी अनंत के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक, 21 सितंबर को उपनिरीक्षक आशीष सिंह पुलिस टीम के साथ मजनू चौकी क्षेत्र में गश्त और वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान जमुआड अंडरपास के पास टिनशेड में टैंकर से डीजल-पेट्रोल चोरी किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने मौके पर पहुंचकर टिनशेड की घेराबंदी की। वहां चार लोग टैंकर से पाइप के जरिये बाल्टी में पेट्रोल निकालते मिले। पुलिस ने मौके से चारों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच नीले ड्रमों में रखा करीब 600 लीटर पेट्रोल, 20 लीटर की प्लास्टिक बाल्टी, कीप, पाइप और टैंकर बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने रास्ते में टैंकर रोककर पेट्रोल निकालकर बेचने की बात स्वीकार की।
सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि चिलुआताल थाने में चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।