{"_id":"428d5e015b22d2cef998069c49ec97bd","slug":"four-and-a-case-on-mp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद पर चार और केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद पर चार और केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो/महराजगंज
Updated Sat, 09 Jan 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह जनवरी को गोरखपुर से वापस लौटते समय रमपुरवा के पास सांसद पंकज चौधरी के काफिले पर हमले को लेकर उपजे विवाद में पुलिस ने सांसद पर तीन और मुकदमे दर्ज किए गए। पहले में वादी जिला पंचायत सदस्य नीरज पटेल हैं। सदर कोतवाली पुलिस को दिए तहरीर में नीरज का कहना है कि छह जनवरी को वह आ रहे थे। पुलिस लाइन के पास जैसे ही पहुंचे थे। आरोप है कि सांसद ने उन्हें रोक लिया और वोट डालने के लिए प्रलोभन दिया। नहीं मानने पर अपहरण कर लिया। इसी तरह मालती देवी व कृष्णगोपाल त्रिपाठी ने भी अपहरण व प्रलोभन का आरोप लगाकर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। सांसद पर पहले भी जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी रहे जितेंद्र यादव ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन