फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   former minister chandra kishor singh remembered

पुण्य तिथि पर याद किए गए पूर्व मंत्री चंद्रकिशोर

Sun, 19 Jun 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/महराजगंज
ब्यूरो अमर उजाला/महराजगंज Updated Sun, 19 Jun 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
former minister chandra kishor singh remembered
चंद्र क‌िशाेर की पुण्‍य‌त‌ि‌थ‌ि पर कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह एवं उपस्थित जनसमूह। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री रहे चंद्रकिशोर की पुण्य तिथि पर उन्हें याद किया गया। मिठौरा ब्लाक के सरदार बल्लभ भाई पटेल कन्या इंटर कालेज कसमरिया में आयोजित पूर्व मंत्री स्व. चंद्रकिशोर की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए फरेंदा के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर ने कहा कोई भी इंसान जन्म से महान नहीं पैदा होता।
विज्ञापन


 चंद्रकिशोर की धर्मपत्नी एवं भाजपा नेता अर्चना चंद्रा ने कहा कि मेरे पति को परिवार से ज्यादा कार्यकर्ताओं की चिंता रहती थी। जनता के ही आशीर्वाद से तीन बार विधानसभा में पहुंचे एवं मंत्री बने। जनता ने मुझे अपना आशीष एवं सहयोग दिया तो पति के अधूरे सपनों को पूरा करूंगी।
विज्ञापन


पूर्व विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला महामंत्री ब्रजेंद्र नाथ त्रिपाठी, जिला पंचायत सदस्य खुर्शेद अंसारी, डॉ. शांतिशरण मिश्र, ओमप्रकाश पटेल, डॉ. दीपक चंद्रा, मुक्तिनाथ वर्मा, सागर सिंह, नारद जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया। संचालन भाजपा नेता विनय शंकर पांडेय ने किया।                   
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान रवीन्द्र जैन, कुंदन सिंह, रश्मिराज, राघवेंद्र मिश्रा, शिवेंद्र त्रिपाठी, हरिश्चंद सोनकर, राजेंद्र निषाद, झिनकू वर्मा, चंद्रभान विश्वकर्मा, मुक्तिनाथ वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed