फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Form not available from Nepal, queue of vehicles on the border

Maharajganj News: नेपाल से नहीं मिल रहा प्रपत्र, सरहद पर वाहनों की लगी कतार

Tue, 16 Jan 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 16 Jan 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Form not available from Nepal, queue of vehicles on the border
सोनौली बार्डर पर लगी ट्रकों की कतार।
महराजगंज। ट्रक चालकों को नेपाल के व्यापारी समय से कस्टम पास कराने के लिए बैंक का प्रमाण पत्र नहीं भेज रहे हैं। इससे सरहद से करीब 10 किमी तक बाहर से आने वाली गाड़ियां की कतार लग गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दिल्ली, मेरठ, मुरादाबाद, आगरा, गुजरात, नासिक से आए वाहन एक सप्ताह से खड़े हैं। नेपाल से प्रपत्र नहीं आने के कारण यह समस्या हुई है। इसके कारण चालकों को ठंड में परेशानी हो रही है। चालकों का कहना है कि यहां पहुंचने के बाद हम फंस गए हैं। नेपाल पार्टी फोन नहीं उठा रही है। इधर, ट्रांसपोर्ट वाले ने भी फोन उठाना बंद कर दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनौली से लेकर नौतनवा बनेलिया मंदिर तक सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर माल से लदे ट्रक खड़े हैं। कई दिनों बाद भी नेपाल के व्यापारियों को चिंता नहीं है। 10 किलोमीटर में करीब पांच सौ ऐसे ट्रक खड़े हैं। जिनका अभी नेपाल पार्टी ने कस्टम पास कराने के लिए बैंक का प्रमाण पत्र नहीं भेजा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के फोरलेन का एक लेन इन ट्रकों के कारण जाम हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल में त्योहारों के समय में खाद्यान्न से लेकर हार्डवेयर व अन्य जरूरी वस्तुओं की मांग बढ़ जाती है। सीजन नहीं होने पर सीमा पर सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं पिछले दो वर्षों से नेपाल सरकार ने लेटर ऑफ क्रेडिट लागू कर रखा था, जिसे नेपाल सरकार ने व्यापार को गति देने के लिए इस समय हटा लिया है, लेकिन नेपाल में व्यापार नहीं होने से व्यापारी और उद्योगपति सामान का क्लियरेंस नहीं करा पा रहा है। कुछ उद्योगपति किसी तरह आयात और निर्यात में लगे हैं जिनके आर्डर लेकर पहुंच रहे मालवाहक ट्रक सीमा पर प्रपत्र आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed