{"_id":"68dc45b9799a344b36023924","slug":"forget-exam-stress-manodarpan-app-will-keep-you-cool-maharajganj-news-c-206-1-go11002-160923-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: परीक्षा तनाव जाएंगे भूल, मनोदर्पण एप रखेगा कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: परीक्षा तनाव जाएंगे भूल, मनोदर्पण एप रखेगा कूल
विज्ञापन
महराजगंज। बोर्ड परीक्षा का तनाव कम करने के लिए इस बार यूपी बोर्ड और केंद्रीय शिक्षा विभाग ने एआई आधारित मित्र मनोदर्पण एप विशेषज्ञों से विकसित कराया है जो चैटबाॅट सहित अन्य फीचर से लैस है। यह परीक्षा का तनाव दूर करने में मदद करेगा। सचिव स्तर से डीआईओएस कार्यालय को पत्र भेज कर गहरे बारे में परीक्षार्थी व स्कूलों को जानकारी देने के निर्देश हैं।
जिले में 278 माध्यमिक स्कूल संचालित हैं जिनमें 1.17 लाख से अधिक विद्यार्थी नामांकित हैं। इसमें 72 हजार से अधिक विद्यार्थी इसबार 10 वीं और 12 वी की परीक्षा में शामिल होंगे।
बोर्ड परीक्षा आते ही छात्रों पर तनाव का असर साफ दिखने लगा है। इसी को देखते हुए शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार ने विद्यार्थियों की मानसिक और भावनात्मक सहायता के लिए मित्र मनोदर्पण एप विकसित कराया है। प्रशिक्षित काउंसलर इस एप से मोटिवेशनल वीडियो, लेख, तनाव प्रबंधन तकनीक, आत्ममूल्यांकन और माइंडफुलनेस जैसे कई उपयोगी सहायता देंगे। इस निशुल्क एप से 24 घंटे मदद मिलेगी।
विज्ञापन
-- -- -- --
ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए विशेष
राजकीय माध्यमिक स्कूल सिंहपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल यादव ने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जो दूरदराज इलाकों में रहते हैं और काउंसलिंग सुविधाओं से वंचित हैं, उनके लिए यह ऐप किसी साथी से कम नहीं। ‘मित्र मनोदर्पण’ गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, जहां से छात्र इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। काउंसलिंग व मेंटल हेल्थ सपोर्ट से विद्यार्थी परीक्षा में पूरी तरह तनाव मुक्त रहेंगे।
-- -- -- -
मित्र मनोदर्पण एप विद्यार्थियों की काउंसलिंग के लिए विकसित कराया गया है। यूपी बोर्ड के पत्र में इसकी जानकारी दी गई है। सभी स्कूल प्रधानाचार्य को पत्र जारी किया गया है। प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस।