{"_id":"6206a44907014a4edb21873a","slug":"for-election-duty-demanded-ayush-kit-maharajganj-news-gkp426643657","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्मिकों को वितरित किए जाने के लिए विभाग ने मांगा आयुष किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्मिकों को वितरित किए जाने के लिए विभाग ने मांगा आयुष किट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्मिकों को वितरित किए जाने के लिए विभाग ने मांगा आयुष किट
आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग की ओर से अभी 10 हजार किट की हुई है मांग, मतदान अधिकारी द्वितीय व तृतीय में वितरित किए जाने की है योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। विधानसभा निर्वाचन 2022 में कार्मिक के रुप में तैनात मतदान अधिकारी द्वितीय व तृतीय को भी आयुष किट का वितरण होगा। इसके लिए आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग की ओर से कुल 10 हजार आयुष किट की मांग की गई है। समय से उपलब्धता के उपरांत 19 फरवरी से होने वाले प्रशिक्षण में कार्मिकों को वितरण किया जाएगा।
जिले के पांच विधानसभा में होने वाले चुनाव के लिए कुल 12 हजार कार्मिकों को प्रशिक्षित किया जाना है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था व अन्य कार्यों में लगे कार्मियों को भी आयुष किट का वितरण होना है। पीठासीन व मतदान अधिकारी के वितरण के उपरांत अब मतदान अधिकारी द्वितीय व तृतीय को भी आयुष किट दिया जाना है। ऐसे मेें उनकी लगभग 6,000 की संख्या एवं अन्य कार्मिकों की संख्या को देखते हुए एक बार फिर आयुर्वेदिक चिकित्सा विभाग की ओर से कुल 10 हजार पैकेट आयुष किट की मांग की गई है। जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार नायक ने कहा कि अन्य मतदान कार्मिकों में आयुष किट के वितरण के लिए लगभग 10 हजार किट की मांग की गई है।
--------------
आयुष किट में यह सामग्री है शामिल
आयुष किट में एक च्यवनप्राश, आयुष 64, आयुष कवच, संसमनी बटी तथा दो शीशी अड़ु तेल भी दिया जा रहा है। साथ ही सभी कार्मिकों को यह सुझाव दिया जा रहा है कि वे इसका उपयोग कर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का कार्य करें।