फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Footboll Nepal and Balia in semifinal

फुटबॉल: नेपाल व बलिया की टीमें जीत कर सेमीफाइनल में पहुंची

Mon, 27 Dec 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Footboll Nepal and Balia in semifinal
फुटबॉल : नेपाल व बलिया की टीम सेमीफाइनल में
विज्ञापन

सिसवां बाजार (महराजगंज)। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में रॉयल स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आयोजित छह दिवसीय ठाकुर शिवकुमार सिंह स्मारक ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन सोमवार को दो मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में नेपाल ने 4-1 से तमकुही को पराजित सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरे मुकाबले में बलिया ने पश्चिमी चंपारण को 2-0 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
प्रतियोगिता के चौथे दिन का पहला मैच पोखरा क्लब नेपाल व राज हाईवे क्लब तमकुही के बीच खेला गया। खेल के शुरू होने के पांचवें मिनट में ही नेपाल के सरफराज ने गोल कर दिया। फिर मध्यांतर में दोनों टीमें गोल के लिए जूझती रहीं पर कोई गोल नहीं कर सकीं। हाफ टाइम के बाद नेपाल ने आक्रामक अंदाज में खेल शुरू किया तभी हाफ के पांचवें मिनट में विपक्षी टीम के खिलाड़ी द्वारा फाउल खेलने पर पेनाल्टी मिल गया। जिसको नेपाल के सूरज ने उसे गोल में बदल कर दोनों टीम को 1-1 से बराबर कर दिया। उसके बाद तो नेपाल ने गोल की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन

हाफ के 15 वें मिनट ने सोमन ने एक मैदानी गोल कर दिया। 20वें मिनट में सूरज ने एक और गोल दाग विपक्षी टीम के हौसले को पस्त कर दिया और 30 वें मिनट में सोमन ने एक बार और गोल कर के नेपाल को 4-1 से विजय दिला दी और सेमीफाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच में थारू स्पोर्टिंग क्लब पश्चिमी चंपारण व मार्डन क्लब बलिया के बीच खेला गया जिसमें खेल के 5 वें मिनट में अरनल ने एक शानदार मैदानी गोल कर के बलिया को 1-0 से बढ़त दिलाई। फिर दोनों टीमों ने अपने दमखम लगा कर खूब पसीना बहाया। लेकिन हाफ तक सफल नहीं हो पाए। मध्यांतर के बाद संघर्ष आरंभ हुआ और अरनल ने बेहतरीन खले का प्रदर्शन करते हुई हाफ के 12 वें मिनट में दूसरा गोल दागा जिसको विपक्षी टीम बराबर नहीं पाई और बलिया 2-0 जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। पहले मैच के मुख्य अतिथि इंडियन पोटाश लिमिटेड चीनी मिल के यूनिट अवनीश अवस्थी व दूसरे के ग्राम रुद्रपुर के प्रधान पति अब्बास नूरी रहे। दौरान हाजी इम्तियाज अहमद, एमजी कालेज के प्रधानाचार्य मृगेन्द्र सिंह, गोविंद शाही,सुधीर सिंह, महमूद अहमद, शकील अहमद, इफ्तेखार अहमद, धर्मेंद्र शुक्ला, नंदन सिंह, अन्नू जायसवाल, मंजूर आलम, अमरेंद्र मल्ल, मोहम्मद हासिम, किसन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed