फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   fog break The speed of the vehicles

कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार

Sun, 14 Jan 2018 12:39 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sun, 14 Jan 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
fog break The speed of the vehicles
कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। घना कोहरा गिरने का जो सिलसिला शुक्रवार की रात शुरू हुआ, वह दूसरे दिन शनिवार की सुबह तक जारी रहा। दिन में थोड़ी देर के लिए धूप निकली तो लोगों को थोड़ी राहत महसूस हुई। इस बीच गलन भरी ठंड के कारण लोग परेशान रहे। अलाव के पास खड़े होकर काफी संख्या में लोग ठंड से बचने की कोशिश करते दिखे। सड़कों पर वही लोग दिखे, जिन्हें घरों से बाहर निकलना जरूरी था। शनिवार को न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन


वैसे से कई दिन से कड़ाके की ठंड दिख रही है, लेकिन शनिवार को ठंड के साथ गलन और बढ़ जाने से लोग परेशान हो गए। दिन में करीब 12 बजे धूप कुछ देर के लिए निकली, लेकिन एक घंटे के बाद ही धूप की चमक फिकी पड़ गई। शुक्रवार की रात में करीब 11 बजे से ही कोहरा गिरना शुरू हो गया। जो दूसरे दिन शनिवार की सुबह तक जारी रहा। रात में बाइक और चार पहिया वाहन लाइट की रोशनी और हार्न के सहारे मार्गों पर रेंगते रहे। खुले आसमान के नीचे कुछ देर रहने पर कोहरा से कपड़े भींग जा रहे थे। ठंड के साथ ही गलन ज्यादा होने से लोग परेशान रहे। 
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed