फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fog and westerly winds increased the cold again, people shivered.

Maharajganj News: कोहरे और पछुआ ने फिर बढ़ाई ठंड, कांपे लोग

Sat, 07 Feb 2026 01:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Fog and westerly winds increased the cold again, people shivered.
महराजगंज। पूरे दिन बादलों की धुंध व पछुआ का रफ्तार से एक बार फिर तराई में सर्दी लौटती दिख रही है। बृहस्पतिवार की तरह शुक्रवार भी हवा की रफ्तार ने गलन भरी सर्दी का अहसास कराया। पूरे दिन धूप न निकलने के चलते अधिकतम तापमान 2 डिग्री नीचे 20 तो न्यूनतम 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार हवा की रफ्तार तेज जरूर रही लेकिन धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। शाम पांच बजे के बाद धूप हटी तो कोहरे में इजाफा देखा गया। देर रात तक बढ़ा कोहरा सुबह सात बजे तक बना रहा। इसके बाद कोहरे को हवा ने छांटा लेकिन सर्द पछुआ ने बादलों का ग्राफ बढ़ाकर धूप को छिपाए रखा। पूरे दिन बादल की धुंध बने रहने के कारण दृश्यता का ग्राफ कम रहा। दोपहर दो बजे के बाद आवागमन के लिए लोगों को वाहन की लाइट जलाकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed