{"_id":"58825ff14f1c1b632aeff6ca","slug":"fix-aim-first-judge","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वप्रथम जीवन का लक्ष्य तय करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वप्रथम जीवन का लक्ष्य तय करें
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 21 Jan 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
महाराणा प्रताप इंटर कालेज में विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत गोष्ठी में मंचासीन सिविल जज दिवाकर द्विवेदी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दीवानी न्यायालय की तरफ से से शुक्रवार को महाराणा प्रताप इंटर कालेज में सिविल जज वरिष्ठ खंड और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दिवाकर द्विवेदी की अध्यक्षता में मानव के अधिकार भारतीय संविधान तथा शिक्षा का अधिकार विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
द्विवेदी ने कहा कि छात्र-छात्राएं सबसे पहले अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें। अपने अधिकारों के लिए जागरूक होना आवश्यक है। इसके लिए व्यावसायिक शिक्षा भी ग्रहण करनी चाहिए। उपस्थित छात्र एवं छात्राओं ने ‘मेरे सपनों का शहर’ तथा ‘यदि मैं मुख्यमंत्री होता’ विषय पर अपने विचार रखे। उन्हें लेखनी देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में छात्रा पल्लवी पटेल, प्रमिला सहानी, राधा मद्धेशिया, मीनू गुप्ता, शाठोनी पटेल, प्रीती पटेल, निधि शुक्ला, नेहा पटेल, प्रतिभा त्रिपाठी एवं छात्र सोएब अख्तर, प्रांजल यादव, प्रवीण प्रजापति, आलोक गुप्ता, अनिकेत पटेल की तरफ से राष्ट्र ध्वज के इतिहास एवं अन्य विषयों के संबंध में अपने विचार रखे गए।
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश उपाध्याय राष्ट्रीय ध्वज की सुरक्षा एवं सम्मान के संबंध में जारी शासनादेश एवं नियमों का उल्लेख किया गया। इस विषय पर कई जानकारियां दी गईं। वरिष्ठ अधिवक्ता स्वामीनाथ तिवारी ने कानून और इसके पालन विषय पर व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के अध्यापक राम दरश पटेल ने किया। विद्यालय के संरक्षक राम समुख दास अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मेवालाल मौर्य के अलावा विद्यालय के अध्यापक व कर्मचारी तथा छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में प्राधिकरण की ओर से ज्ञानमाला पुस्तकें तथा इस संबंध में छपवाए गए पैंफ्लेट का समुचित मात्रा में वितरण किया गया।