फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five samples of food items were taken after inspecting the shops.

Maharajganj News: दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य सामग्री के पांच नमूने लिए

Sat, 18 Oct 2025 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Five samples of food items were taken after inspecting the shops.
मिठाई की दुकान पर सेंपल लेती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।
महराजगंज। दीपावली के पावन पर्व पर आमजन को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग, महराजगंज ने विशेष अभियान चलाया।
विज्ञापन

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय के नेतृत्व में अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत विभिन्न मिठाई कारखानों और दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य सामग्री के पांच नमूने लिए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने धनेवा धनेई स्थित स्वीट्स के कारखाने का निरीक्षण किया। इस दौरान खोया और छेना मिठाई के नमूने संग्रहीत किए गए। कारखाने को लाइसेंस प्राप्त करने और साफ-सफाई के मानकों का पालन करने के बाद ही संचालन शुरू करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, उद्योग चौराहा, महराजगंज पर स्थित स्वीट्स का निरीक्षण कर छेना, रसगुल्ला और पेड़ा के नमूने लिए गए। वहीं, एसबीआई के सामने स्थित स्वीट्स से खोया का नमूना संग्रहीत किया गया। दोनों दुकानों को स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभियान में शुक्रवार को कुल पांच नमूने संग्रहीत किए गए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। दीपावली अभियान के तहत अब तक जिले में 36 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।

साथ ही, 991 किलोग्राम विभिन्न खाद्य सामग्रियों को सीज किया गया है जबकि अस्वास्थ्यकर रख-रखाव और अत्यधिक रंग के उपयोग के कारण 236 किलोग्राम खाद्य सामग्री को नष्ट कराया गया। विशेष अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी हंसराज प्रसाद, अंकित सिंह, पवन गौड़ और हिमांशु जयंत की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed