फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five lakh rupees missing while downloading the app

Maharajganj News: एप डाउनलोड करते समय पांच लाख गायब

Thu, 02 Oct 2025 01:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees missing while downloading the app
परतावल। डिजिटल युग में जहां ऑनलाइन बैंकिंग ने लोगों को सहूलियत दी है, वहीं साइबर अपराधियों ने भी ठगी के नए-नए हथकंडे अपना लिए हैं। श्यामदेउरवा के एक दुकानदार के साथ ऐसा ही मामला सामने आया है, जो बैंक का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करने के चक्कर में ठगों के जाल में फंसकर पांच लाख रुपये गवां बैठा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवा निवासी दुकानदार सिद्धार्थ शर्मा को अपने एसबीआई बैंक खाते से संबंधित लेन-देन करने के लिए योनो एप डाउनलोड करना था। उसने इंटरनेट पर सर्च करके जो लिंक मिला, उससे एप डाउनलोड करने की कोशिश की। इसी दौरान किसी साइबर ठग ने फोन कर खुद को बैंक अधिकारी बताया और एप डाउनलोडिंग की प्रक्रिया में मदद करने की बात कही। ठग ने दुकानदार से कहा कि वह उनके भेजे गए लिंक से ही एप इंस्टॉल करें। जैसे ही दुकानदार ने लिंक पर क्लिक करके मोबाइल में एप्लिकेशन डाउनलोड किया, उसका फोन साइबर अपराधियों के नियंत्रण में चला गया। इसके बाद ठगों ने मोबाइल स्क्रीन शेयरिंग और ओटीपी के माध्यम से उसके खाते की जानकारी हासिल कर ली।
विज्ञापन

बताया गया है कि बुधवार को दुकानदार के खाते से लगभग पांच लाख रुपए दो किस्तों में निकाल लिए गए। रकम कटने का मैसेज आते ही दुकानदार के होश उड़ गए। उसने तुरंत बैंक शाखा और साइबर सेल को जानकारी दी और स्थानीय थाने में भी शिकायत दर्ज कराई। थाने की साइबर सेल टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि साइबर सेल टीम मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed