{"_id":"67a8bbd6a0b2822f8401792f","slug":"five-injured-including-bike-riding-couple-in-road-accident-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-142337-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती समेत पांच घायल
Sun, 09 Feb 2025 07:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 09 Feb 2025 07:59 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में बाइक सवार दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने घायलों की हालत बिगड़ते देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा बाजार निवासी दिग्विजय (35) पत्नी के साथ बाइक सवार होकर नेपाल स्थित रिश्तेदारी में जा रहे थे। अभी वह झुलनीपुर के पास पहुंचे थे। इसी बीच कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के कड़जा निवासी उपेंद्र (22) की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इस दौरान एक बाइक सवार दिग्विजय और पत्नी बबीता देवी और दूसरे बाइक सवार उपेंद्र और भांजा प्रियांशु पांच वर्ष निवासी हीरा छपरा जिला कुशीनगर घायल हो गए।
इसी तरह कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा सड़क पर जहदा गांव के पास हुए हादसे में बाइक सवार अवधेश गुप्ता (48) निवासी कुंवारीसती थाना निचलौल घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कन्नौजिया के मुताबिक सभी घायलों को परिजनों की ओर से जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद