{"_id":"658c39e94f6e4b4572081f2f","slug":"five-illegal-pathology-centers-and-two-private-hospitals-sealed-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-12612-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पांच अवैध पैथोलॉजी सेंटर व दो निजी अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पांच अवैध पैथोलॉजी सेंटर व दो निजी अस्पताल सील
Wed, 27 Dec 2023 08:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 27 Dec 2023 08:21 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुधवार को पैथोलॉजी और निजी अस्पतालों में छापा मारा। टीम ने निचलौल कस्बे में पांच पैथोलॉजी व एक निजी अस्पताल अवैध मिलने पर सील कर दिया। वहीं लक्ष्मीपुर में भी एक अवैध अस्पताल सील किया गया है। कार्रवाई की डर से कई संचालक पैथोलॉजी बंदकर फरार हो गए। बीते माह भी अभियान चलाकर कार्रवाई की गई थी। हैरानी की बात है कि एक तरफ कार्रवाई हो रही है तो दूसरी ओर अवैध अस्पतालों का संचालन हो रहा है।
शासन के निर्देश पर अवैध व अपंजीकृत नर्सिंग होम व अस्पतालों पर छापामारी के लिए टीम गठित की गई है। बुधवार को एसडीएम नौतनवा मुकेश सिंह, तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव, प्रभारी वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. अंशु सिंह की अगुवाई में लक्ष्मीपुर क्षेत्र के समरधीरा चौराहे पर अस्पतालों की सघन जांच हुई। इसमें एक मकान में संचालित मेडिकल स्टोर में अस्पताल व पैथोलॉजी का संचालन किया गया जा रहा था। संचालक इससे संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा पाया। जिसे टीम ने सील कर दिया। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. अंशु सिंह ने बताया कि एक अवैध अस्पताल सील कर दिया गया है।
निचलौल तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के आदेश पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की गठित संयुक्त टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल गेट पर खुले सभी लैब की जांच की। इसमें पांच पैथोलॉजी लैब अवैध रूप से संचालित मिले। लैब व एक हास्पिटल को सील कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई है। जिलाधिकारी के निर्देश जांच की जा रही है जो भी अवैध मिलेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।