फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five brilliant students hoisted the flag in merit based examination

Maharajganj News: योग्यता आधारित परीक्षा में पांच मेधावियों ने फहराया परचम

Sat, 01 Mar 2025 05:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 01 Mar 2025 05:56 PM IST
विज्ञापन
Five brilliant students hoisted the flag in merit based examination
बागापार। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में जनता जूनियर हाईस्कूल बागापार के पांच छात्रों ने सफलता प्राप्त की। शनिवार को विद्यालय में समारोह आयोजित कर मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। जनता जूनियर हाईस्कूल अपनी शिक्षा की गुणवत्ता के लिए काफी सुर्खियां बटोर रहा है। सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा आठ के छात्रों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर हर साल राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को अगले चार साल इंटर की शिक्षा तक प्रति माह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। इस परीक्षा में जनपद के हजारों छात्रों ने प्रतिभाग किया था। जनता जूनियर हाईस्कूल की छात्रा अंशिका वर्मा, गुड़िया राय, रितिका वर्मा, छात्र किशन वर्मा, नीरज वर्मा ने परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। बीते वर्ष में आयोजित परीक्षा में भी इस विद्यालय के छात्रों ने सफलता प्राप्त की थी। प्रधानाध्यापक उपेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बच्चों का उचित मार्गदर्शन करना शिक्षक का दायित्व है। इस दौरान श्याम बिहारी यादव, विकास कुमार श्रीवास्तव, पंकज कुमार, अनिकेत मधुप, भीम प्रिय गौतम शिक्षक एवं छात्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed