फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Five additional buses started for Delhi-Banaras

Maharajganj News: दिल्ली-बनारस के लिए पांच अतिरिक्त बसें शुरू

Sat, 23 Mar 2024 02:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 23 Mar 2024 02:46 PM IST
विज्ञापन
Five additional buses started for Delhi-Banaras
सोनौली। होली का त्योहार मनाने के लिए लोग घर लौटने लगे हैं। बसों में भीड़ बढ़ गई है। परिवहन निगम ने भी अपनी तैयारी कर ली है। दिल्ली और बनारस से आने वाले यात्रियों के लिए पांच अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। गोरखपुर से 28 बसें इस रूट पर चल रहीं हैं। आसपास के जिलों के लिए 30 बसों का संचालन किया जा रहा है। संचालन में कोई दिक्कत न हो इसको देखते हुए डिपो ने कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है।
विज्ञापन

जिले में परिवहन निगम की 30 रोडवेज बसों का संचालन अलग-अलग रूटों पर किया जा रहा है। इनमें सीधे दिल्ली के लिए 17 बसें लगाई गई हैं। बनारस के लिए 12 गोरखपुर अयोध्या से होते हुए दिल्ली तक जाती हैं। जिले के काफी लोग अन्य प्रांतों में रोजगार करते हैं। होली घर पर मनाने के लिए उनका आवागमन शुरू हो गया है। इससे रोडवेज बसों में भीड़ बढ़ने लगी है। परिवहन निगम ने तैयारी कर ली है। त्योहार से पहले और 31 मार्च तक दिल्ली रूट पर तीन अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। कई बसों के फेरे भी बढ़ा दिए जाएंगे।
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनके चौधरी ने बताया कि पर्व पर यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों के फेरे और लंबे रूट की बसें बढ़ाई गई हैं। रास्ते में बसें जाम में फंस जाती है तो देर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनौली डिपो से 80 बसों का होगा संचालन
होली पर्व को देखते हुए कई स्पेशल बसों का संचालन किया जा रहा है। होली के दौरान लोगों को अपने घर जाने के लिए किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए सोनौली डिपो गोरखपुर डिपो के साथ पांच रूटों पर 80 बसों का संचालन कर रही है। इसमें पांच अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी है, जिसमें 28 बसें गोरखपुर डिपो की हैं। होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन 22 से 31 मार्च तक किया जाएगा।

इन रूटों पर चलेंगी बसें
अधिकतर बसें, गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, जयपुर और दिल्ली तक जाएंगी। इसके साथ ही पांच रूट पर गोरखपुर, देवरिया, सिद्धार्थनगर-बढ़नी-अतिरिक्त बसें के साथ 80 बसें चलाई जा रही हैं। बस फर्क इतना है कि लोकल रूट पर चल रही बसों के फेरे बढ़ जाएंगे।

सोनौली डिपो पर कोई सुविधा नहीं
सोनौली बस स्टेशन समय 1:30 बजे दिल्ली जाने के लिए सोनौली बस डिपो पर बस लगी। सोमवार होली पर्व को लेकर अन्य दिनों की तुलना से यात्री कम दिखे। अजित शर्मा निवासी भैरहवा नेपाल लखनऊ जाने के लिए पहुंचे, उन्होंने बताया कि काम की तलाश में लखनऊ जा रहा हूं। गांव के बहुत लोग वहां काम करते हैं। सोनौली डिपो पर कोई सुविधा नहीं है। नेपाल बुटवल निवासी सचिन राणा ने बताया कि लखनऊ जा रहे हैं। सवारी नहीं होने पर बस गोरखपुर के बाद काफी समय देती है। स्टैंड में सुविधा के नाम पर कुछ नहीं है। यात्री रोशन निवासी बुटवल ने बताया कि सोनौली बस स्टेशन पर न तो कैंटीन की व्यवस्था है और न ही पेयजल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed