फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fire is raining in monsoon, people are getting burnt

Maharajganj News: सावन में बरस रही आग, झुलस रहे लोग

Sat, 27 Jul 2024 06:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 27 Jul 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
Fire is raining in monsoon, people are getting burnt
महराजगंज। अब सावन पहले जैसा नहीं रहा। सावन के महीने में पानी की जगह आग बरस रही है। सूर्य की तपिश से शरीर झुलस जा रहा है। आलम यह है कि लोगों को तेज धूप के कारण न तो दिन में चैन मिल रहा है और न ही उमस के कारण रात में नींद आ रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री तो न्यूनतम 28 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

सावन का महीना अच्छी बारिश के लिए जाना जाता है, लेकिन अब सावन के महीने में वो बात नहीं रही। बारिश न होने से खेत प्यासे हैं। धान की फसल सूखने लगी है। उमस से लोग बेहाल हैं। पूरा शरीर पसीना से तरबतर हो जा रहा है। पनियरा निवासी दीपचंद्र विश्वकर्मा ने बताया कि पहले सावन का महीना मनभावन होता था। पूरे महीने सूर्य के दर्शन नहीं होते थे। रिमझिम फुहार के बीच लोग अपने काम में लगे रहे थे।
विज्ञापन

खेतों में हरियाली रहती थी। ऐसा कोई दिन नहीं होता था जब सावन में बारिश न हो। तीन-चार साल से सावन भी सूखा हो गया है।
शुक्रवार को दोपहर बाद से उमस बढ़ गई। लोगों को लगा की रात में बारिश होगी, लेकिन पूरी रात आसमान साफ रहा और उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। गर्मी के चलते लोगों की नींद पूरी नहीं हुई। सुबह पांच बजे ही तेज धूप ने लोगों को और बेचैन कर दिया। पंखा-कूलर हवा बेमानी लगने लगी। शनिवार को जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया धूप तेज होती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी काॅलेज के भूगोल विभागाध्यक्ष ने बताया कि एक दो दिन में बारिश के आसार दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed