फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fire in bakery shop causes loss of lakhs

Maharajganj News: बेकरी की दुकान में लगी आग से लाखों का नुकसान

Sat, 18 Apr 2026 02:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Fire in bakery shop causes loss of lakhs
सोनौली कस्बे के एसएसबी रोड पर आग लगने से लगी भीड । 
पड़ोसियों ने सूचना पुलिस को दी सूचना और आग को बुझाने में जुट गए
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
सोनौली। स्थानीय कस्बे के एसएसबी रोड पर एक बेकरी की दुकान में अचानक आग लग गई। आग के कारण दुकान के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। पड़ोसियों ने दुकान से उठ रहे धुएं को देखकर पुलिस को सूचना दी और आग को बुझाने में जुट गए।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे सोनौली कस्बे के एक बेकरी की दुकान से अचानक धुआं उठता दिखाई दिया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, आग तेजी से फैल चुकी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत दुकान का ताला तोड़कर शटर उठाया और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

इस घटना में दुकान के अंदर रखा सजावटी सामान व अन्य कीमती वस्तुएं और सीसीटीवी कैमरे समेत लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। प्रारंभिक आशंका है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। दुकान के मालिक सनी गुप्ता, जो नौतनवा के छपवा के निवासी हैं, रोज की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह यह हादसा होने से उन्हें भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने तुरंत मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया और पीड़ित दुकानदार से मिलकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक ने कहा कि पीड़ित की हर सम्भव मदद की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed