फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fire breaks out in residential hut, goods burnt to ashes

Maharajganj News: रिहायशी झोपड़ी में लगी आग, सामान जलकर राख

Thu, 01 Jan 2026 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in residential hut, goods burnt to ashes
ठूठीबारी। दोगहरा गांव में बीती रात अलाव की आग से रिहायशी झोंपड़ी में आग लग गई। आग में जलने से अनाज, नकदी समेत लाखों रुपये के सामान का नुकसान हो गया। ग्राम दोगहरा गांव निवासी पृथ्वीराज यादव रोजाना की तरह मंगलवार की रात खाना खाकर रिहायशी झोपड़ी में परिवार समेत सोने चले गए। रात में करीब 10 बजे अलाव की आग से झोपड़ी में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरी झोपड़ी धू-धू कर जलने लगी। आग लगने के बाद झोपड़ी में सो रहे लोगों ने किसी तरह निकलकर जान बचाई। मौके पर जुटे ग्रामीण जब तक आग पर काबू पाते, तब तक पूरी झोपड़ी जल कर राख हो गई। आग लगने से झोपड़ी में रखे तख्त, अनाज, कपड़ा, बिस्तर और 21,000 रुपये नकद जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed