फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Fire breaks out at a saree center and beauty parlor; goods worth lakhs reduced to ashes.

Maharajganj News: साड़ी सेंटर और ब्यूटी पार्लर में लगी आग, लाखों का सामान राख

Sat, 17 Oct 2026 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at a saree center and beauty parlor; goods worth lakhs reduced to ashes.
परतावल। साड़ी सेंटर एवं ब्यूटी पार्लर में लगी आग, लाखों का सामान राख
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल चौराहे पर महराजगंज मार्ग स्थित हट्ठी माता मंदिर के पास एक साड़ी सेंटर और ब्यूटी पार्लर में बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग में दुकान में रखी साड़ियां, कॉस्मेटिक सामान समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने पंपिंग सेट की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात करीब 12 बजे किसी ने दुकान की संचालिका आकांक्षा को फोन कर आग लगने की सूचना दी। इसके बाद वह मौके पर पहुंचीं। परतावल पुलिस की मदद से स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।
विज्ञापन

हालांकि, आग पर पूरी तरह काबू पाने से पहले ही पहली गाड़ी का पानी खत्म हो गया। इसके बाद दूसरी गाड़ी बुलाई गई, जिसे मौके पर पहुंचने में करीब आधा घंटा लग गया। दूसरी गाड़ी का पानी भी खत्म हो जाने पर स्थानीय लोगों ने पंपिंग सेट की व्यवस्था कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। अगलगी की घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि आग लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया और अंततः आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed